फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे के खिलाफ आमरण अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उ.प्र. विकलांग सेवा समिति व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर भू-माफियाओं व जिला प्रशासन के खिलाफ बुधवार को जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश अध्यक्ष जटाशंकर सिंह जहरीला के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि कांशीराम शहरी आवास में रह रहे अराजकतत्वों की जांच कर सरकारी ताला लगाया जाए और आवंटन निरस्त कर पुन: आवास आवंटित किया जाए। उन्होंने मांग किया कि दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे से गरीब मजदूरों की जमीन को मुक्त कराया जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनके मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
इस दौरान रमेश सिंह यादव, सत्यवान यादव, अफसर खां, दीनानाथ दुबे, संजीव गुप्ता, राज पांडेय, महेंद्र, राजेश प्रजापति, कन्हैयालाल, गणेश शर्मा, राजकुमार, गोलू अली, राकेश प्रजापति, केदार यादव, लालचंद यादव, चंचल शर्मा, तुलसी, शांति देवी, अतीक खां, सुमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें