चील्ह(मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में मंगलवार की सुबह सात अलग-अलग मोटरसाइकिल सवार कुछ लोगों ने बिरजू प्रसाद यादव परिवार पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। हुए इस घटना में एक ही परिवार की पांच महिलाएं घायल हो गई। सोमवार को क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों में कुछ विवाद हो गया था। मारपीट में तीन महिलाएं घायल हो गयी। भुक्तभोगी परिवार के बिरजू यादव ने हमला करने वालों में गोल्डी यादव, रिंकू बिंद निवासी पुरजागीर समेत दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।
बिरजू प्रसाद ने बताया सात अलग-अलग मोटर साइकिल सवार हमलावर मेंरे घर पर आकर महिलाओं पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हाले में सुषमा यादव ,प्रमिला देवी, प्रमिला देवी, पगला देवी व गमला देबी,घायल हो गई। चीख-पुकार मचने पर गांव के लोग इकट्ठा होने पर तीन मोटर साईकिल छोड़कर बदमाश भाग निकले। हुई घटना से पूरा परिवार जहां डरा हुआ है वहीं गांव में भय व्याप्त है।