फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने रामधुन गीत गाते निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। कांग्रेसजनों ने गांधी जयंती के परिप्रेक्ष्य में रविवार को रामधुन गाते हुए प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान लोग गांधी की प्रासंगिकता बताते हुए लोगों को जागरूक करते जा रहे थे।
विज्ञापन

ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से नरायनपुर बाजार में स्थित गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं ने बाजार की गलियों में रामधुन गाते हुए प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर जिला महासचिव दयाशंकर पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी के पद चिह्नों पर चलकर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्र निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया। बैठक में पीसीसी सदस्य कैलाश नाथ उपाध्याय ने कहा कहा कि 2014 मे चुनाव पूर्व जन मानस को फर्जी प्रलोभन के सहारे सत्ता में आ गई लेकिन अपने वादों को पूरा नहीं कर सकी। इस दौरान रमेश सिंह, शोभनाथ, गोपाल चौरसिया, संतोष गुप्ता, मार्कंडेय पाठक, रामआसरे भारती, तुलसीदास गुप्ता, अशोक सिंह, विमल शर्मा, उत्कर्ष मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें