फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन की चपेट में आकर चील्ह थाने चालक की मौत, उनका बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग पर पुराने बाड़ा के पास शुक्रवार की सुबह नौ बजे क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही अब्दुल जहीर खां (48) की मौत हो गई जबकि उसका बेटा तैयब (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही चील्ह थाने में चालक के पद पर तैनात थाकी मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के नरकटा गांव निवासी अब्दुल जहीर खान (48) पुलिस विभाग में चालक के पद पर तैनात थे। पिछले आठ महीने से उसकी तैनाती चील्ह थाने में थी। शुक्रवार को चील्ह थाने की गाड़ी खराब होने पर उसकी मरम्मत कराने की अनुमति लेने के अपने बेटे के साथ बाइक से पुलिस अधीक्षक के पास जा रहा था। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही वह चील्ह थाना क्षेत्र के पुराने बाड़े के पास पहुंचे कि मिर्जापुर से औराई की ओर जा रही क्रेन की चपेट में आ गया। क्रेन की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे चील्ह कोतवाल रमेश यादव आननफानन में पिता पुत्र को जिला चिकित्सालय ले गए। जहां देखते ही चिकित्सक ने चालक अब्दुल जहीर को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके बेटे तैयब को भर्ती कर लिया। पुलिस ने दोपहर बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि देते हुए शव को घर भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें