फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के मलबे से खलासी के शव को पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के हनुमान घाटी के पास गुरुवार की रात नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरे ट्रक के खलासी का शव शुक्रवार की दोपहर बरामद किया गया। गुरुवार की रात ट्रक में फंसे चालक को निकाल कर अस्पताल भेजा गया था लेकिन खलासी का पता नहीं चला था। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे ट्रक मालिक ने जब ट्रक पर खलासी के भी होने की जानकारी दी तो उसकी खोजबीन की गई। क्षतिग्रस्त ट्रक को निकलवाते समय उसके नीचे दबे खलासी का शव मिला। उधर, बीएचयू के ट्रामा सेंटर में घायल ट्रक चालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

बलिया के बांसडीह का निवासी ट्रक चालक प्रभुनाथ यादव (40) पुत्र श्रीराम यादव सोनभद्र से भस्सी लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। शुक्रवार की रात नौ बजे जैसे ही वह ट्रक लेकर हनुमान घाटी के समीप पहुंचा कि ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक डिवाइडर से टकरा कर दो सौ फीट नीचे खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसे घायल चालक को बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा जहां से उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया । देर रात ट्रक मालिक को हादसे की जानकारी हुई तो उसने खलासी के बारे में भी जानकारी लेनी चाही लेकिन उसका पता नहीं चला। ट्रक मालिक ने कहा कि ट्रक पर खलासी मौजूद था। इसके बाद पुलिस ने खलासी की खोजबीन शुरू करी। बाद में खलासी ट्रक के नीचे दबा पाया गया। शुक्रवार की सुबह क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक के हिस्से को हटाया गया तो खलासी संजय तिवारी पुत्र बब्बन तिवारी निवासी बलिया बांसडीह का शव पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें