मिर्जापुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग लेकर हड़ताल के तीसरे दिन कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों में तालाबंदी कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एडीएम राजितराम प्रजापति को सौंपा। बड़ी संख्या में मौजूद कर्मचारियों, शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। हड़ताल के चलते कार्यालयों में कामकाज ठप रहा जिससे किसी न किसी कार्य से विभिन्न कार्यालयों में पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना सभा में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि उम्मीद थी कि वर्तमान सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजेन्द्र उर्फ लल्लू तिवारी ने कहा कि कर्मचारी सरकार को झुकने के लिए मजबूर कर देंगे। उमाकांत मिश्र ने कहा कि हमें हर हाल में पुरानी पेंशन चाहिए। समन्वयक विनोद तिवारी ने आठ अक्तूबर लखनऊ चलकर विधानसभा घेराव करने की अपील की। राजेंद्र तिवारी और समन्वयक विजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि सरकार दमन का प्रयास करेगी तो उसका मुकाबला करने के लिए भी हम तैयार हैं। प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष तिवारी, मीडिया प्रभारी आलोक तिवारी, धीरेंद्र सिंह, शान मोहम्मद, सर्वेश मौर्य, अशोक मौर्य, राजेन्द्र यादव, एनडी त्रिपाठी, पुनीत सिंह, अनिल त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, संतोष सिंह, मंजू चौधरी, माधुरी, आरती कटियार, मधू, मजनू राम, साची मिश्रा, गीता, उमा शुक्ल, वासुदेव पाठक, सर्वेश्वर पटेल, प्रभात सिंह, शिशुपाल, आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मनोज शुक्ला, सुधा सिंह, वीर भानू, जैनेंद्र सिंह, नम्रता दूबे, अमृता दूबे, सीमा, उषा, प्रीति पाल, प्रियंका सिंह, सपना गोयल, प्रज्ञा दूबे, प्रमिला भारती, श्याम कुमारी, दीपलता, गुंजन आदि प्रमुख रहीं। साथ ही राजेश कुमार, राकेश तिवारी, प्रमोद गुप्ता, बाढ़ू प्रसाद, सतीश कुमार, सुशील सिंह, नित्यानंद, श्री प्रकाश रमाकांत, रविंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
बाइक जुलूस निकाला, काली पट्टी बांध जताया विरोध: मिर्जापुर। पुरानी पेंशन की मांग लेकर शिक्षकों ने बाइक जुलूस निकाला और बाजू पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। बाबा राम अभिलाष जीजीआईसी डोमनपुर में मीना सिंह, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. प्रवीण सिंह के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में धरना में हिस्सा लिया। जीडी बिनानी कॉलेज में महाविद्यालीय शिक्षक संघ के तत्वावधान में राजेेश कुमार पांडेय, केके चौरसिया, अशोक सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, राजमोहन शर्मा, ऋषभ कुमार, कुसुम लता गुप्ता, वंदना, बीना सिंह, रेखा पाठक ने विरोध प्रदर्शन किया। केबी कॉलेज में महाविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन के महामंत्री डा. वीरेंद्र सिंह, अरविंद मिश्रा, रमेशचंद्र ओझा, करनैल सिंह, सुनीता त्रिपाठी, अशोक पांडेय, इंदु भूषण द्विवेदी, विवेक रत्न शर्मा, ज्ञानानंद इंटर कॉलेज में जाह्नवी तिवारी और राजकीय शिक्षक संघ के तत्वावधान में बृजेश कुमार यादव, पूरनचंद्र द्विवेदी, रवींद्र सिंह, जय सिंह, दिलशाद ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने नगर और तहसील क्षेत्रों में मोटर साइकल जुलूस निकाला। नगर में मोटरसाइकल जुलूस कलेक्ट्रेट, कचहरी, रामबाग, पुलिस लाइन, वासलीगंज, घंटाघर, बरियाघाट आदि स्थानों से गुजरा। इस दौरान नीलकांत पांडेय, रामपोष सिंह, सर्वेश सिंह, अशोक मौर्य, राजनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
कार्यालयों पर लटके रहे ताले : मिर्जापुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक और कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते आपूर्ति विभाग, संभागीय खाद्य नियंत्रक, नगर मजिस्ट्रेट, विकास भवन, डीआरडीए, पंचायत राज विभाग, तहसील, कृषि, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग, कलेक्ट्रेट, आरटीओ, ग्राम पंचायत, ग्राम विकास, ट्रेजरी, चकबंदी, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, विश्व विद्यालय महासंघ, भूमि संरक्षण, कृषि विभाग, लघु सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण, चालक महासंघ, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, रजिस्ट्री आफिस, मत्स्य, वन, जल निगम, बिक्री कर आदि कार्यालयों में ताले लटके रहे।
कर्मचारी की पिटाई से रोष : मिर्जापुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन गुरुवार को संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय बंद कराने के दौरान पदाधिकारियों ने लेखा लिपिक राहुल मिश्र के साथ मारपीट की थी। इसको लेकर इस कार्यालय के कर्मचारियों में नाराजगी रही। आरएफसी कार्यालय के कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जोनल महामंत्री नारायण दुबे ने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर मारपीट करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।