मिर्जापुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा की बैठक जिला चिकित्सालय संघ भवन में शनिवार को आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष मोहन लाल यादव ने कहा कि लघुडाल सिंचाई विभाग में 15 से 20 वर्षों से कार्यरत 30 से 35 कर्मचारियों को समान कार्य, समान वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों को महज तीन हजार रुपये ही प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा इस महंगाई के दौर में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों को 15 हजार रुपए महीने शासन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। कर्मचारियों को तीन हजार रुपए प्रदान कर शेष धन अधिकारियों द्वारा बंदरबाट कर लिया जा रहा है। मुंह खोलने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिए जाने की धमकी देकर मुंह बंद कर दिया जाता है। बैठक में लेवर एक्ट के तहत वेतन भुगतान किए जाने की मांग की गई। बैठक में जगदीश खरवार, बबूल खान, रामचंद्र जोशी, राकेश सिंह, गोपाल, श्यामजी, गणेश यादव, राजेन्द्र, बृजेश चौबे, सियाराम, घनश्याम व कमलेश आदि मौजूद रहे।