फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल ठेकाकर्मियों का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में टेलीकाम एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में श्रमिकों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन महाप्रबंधक के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। महाप्रबंधक ने 15 दिन में बकाया मजदूरी का भुगतान करने का आश्वासन कर्मचारियों को दिया। जिला सचिव सुरेशचंद्र बिंद ने कहा कि श्रमिक मजदूरी का भुगतान चेक द्वारा ही लेंगे। बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा श्रमिकों को वार्तानुसार चेक से भुगतान करने की बजाए नगद करने की बात कर रहे है। अधिकारियों द्वारा हर बार झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। कहा कि 15 दिन में मानदेय भुगतान नही होने पर कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान दिनेश तिवारी, नवीनचंद्र यादव, रामाश्रे यादव, धीरेंद्र कुमार दुबे, अभय पांडेय, बाल किशुन, शोभनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें