फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री लोंहदी महावीर जी का दर्शन-पूजन करने को तांता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। कार्तिक पूर्णिमा पर श्री लोंहदी महावीर जी का श्रृंगार-पूजन सहित हवन-पूजन, भजन संध्या तथा भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में श्री लोंहदी महावीर जी के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भजन संध्या में जहां कलाकारों ने मधुर भजनों को हनुमान जी केे चरणों में समर्पित किया, वहीं भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्री लोंहदी महावीर मंदिर परिसर को फूल-पत्तियों व रंग-बिरंगे झालरों से की गई सजावट की छटा देखते ही बन रही थी। मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया, वहीं भजन संध्या में कलाकारों ने सुमधुर भजन प्रस्तुत करके वातावरण भक्तिमय बना दिया। मुख्य यजमान शिव पूजन सिंह ने श्री लोंहदी महावीर जी का विधिवत पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मध्य रात्रि में मंदिर के पुजारी एवं संरक्षक संतोष कुमार उपाध्याय ने महाप्रभु हनुमान जी का विधिवत पूजन-अर्चन एवं भव्य आरती कर देश में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मंदिर परिसर में पंकज सिंह, विनय सिंह, विजय कसेरा, विजय अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, उमेश कुमार वर्मा, द्घारिका ऊमर, कुलदीप शुक्ला, विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें