फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत मिलाप की मनोहारी झांकियों को देख हुए विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चेतगंज। कोन ब्लाक के तिलठी गांव में श्रीराम- भरत मिलाप की भव्य झांकियों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पटेहरा मोड़ से लेकर श्रीपट्टी गांव तक दोनों तरफ रंग-बिरंगे झालरों से सजावट की गई थी। भरत मिलाप में आए लोगो के मनोरंजन के लिए सड़क किनारे जगह-जगह आर्केस्ट्रा व नाटक आदि का मंचन भी किया जा रहा था। भरत मिलाप की मनोहारी झांकियों को देख नर-नारी व बच्चे विभोर हो उठे।
विज्ञापन

तिलठी के प्रसिद्ध भरत मिलाप में झांकियों को देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गुरुवार सुबह करीब तीन बजे से डीजे व बैंडबाजा के साथ पटेहरा मोड़ से दो दर्जन से अधिक झांकियां निकाली गई। भरत मिलाप की सभी झाकियां मिश्रधाप मोड़ से तिलठी चौराहा से होते हुए श्रीपटटी बार्डर पर समाप्त हो गई। झांकियों में बाहुबली की झांकी के साथ ही झांसी की रानी, चाणक्य, गरुड़ पर सवार विष्णु जी, महिषासुर वध, कृष्ण इंद्र युद्ध, रावण द्वारा काल को रोकना, पार्वती का शिव पूजन, कृष्ण, अर्जुन, सबरी, शिवाजी, राणा प्रताप, झांसी की रानी आदि झांकियां दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। मेले में बुधवार से मिर्जापुर, भदोही, विंध्याचल, गोपीगंज व स्थानीय दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें लगाई थी। थाना प्रभारी चील्ह रमेश यादव, पुलिस चौकी चेतगंज प्रभारी संजय राय व पुलिस-पीएसी ट्रैफिक पुलिस पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी में डटे रहे। इस दौरान रुद्र प्रसाद उपाध्याय, गंगेश चौबे, राजनाथ चौबे, नीरज उपाध्याय, पिंटू मिश्रा, चंदन मिश्रा, रिंकू मिश्रा, आशुतोष उपाध्याय, कड़े दिन यादव, सुभाष यादव, आनंद, विजय प्रकाश मिश्र, राजन दूबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें