लालगंज । स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों व कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से सफाई अभियान चलाया। केंद्र पर कोई सफाई कर्मचारी न होने के कारण यह कार्य चिकित्सको व तैनात कर्मचारियों को समय समय पर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान से प्रेरित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने बुधवार को परिसर में उधर उधर गंदगियां देख स्वयं प्रभारी चिकित्याधिकारी डा रिचा सिंह के नेतृत्व में हाथो में झाड़ू ले परिसर में उतर पड़े। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विभिन्न कक्ष में झाड़ू लगाए जाने के साथ ही परिसर में साफ-सफाई की। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र आए मरीज व उनके अभिभावकों को हिदायत देते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में इधर उधर गंदगी न करें। उन्होंने अस्पताल में रखे डस्टविन का इस्तेमाल किए जाने का अनुरोध किया। सफाई अभियान में प्रभारी चिकित्साधिकारी अधिकारी डा रिचा सिंह, डा मीनाक्षी सिंह, कमलेश कुमार, अभिषेक कुमार, अवधेश द्विवेदी, रविंद्र विश्वकर्मा, मो इरफान, ओंमकार नाथ दूबे, शिवाधार राम, भोला प्रसाद, साहब अहमद, मनीष श्रीवास्तव व राजेश,रमेश पांडेय आदि शामिल रहे।