मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसी डैम के पास से बंदूक लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक लाइसेंसी बंदूक व चार कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि चार लोग सिरसी डैम पर पिकनिक मनाने गए थे। जहां पर इन लोगों ने असलहे का प्रदर्शन करते हुए वहां दहशत फैलाने का प्रयास किया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने इनके विरुद्घ कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर इनको गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में वीवल उर्फ बृज बिहारी सिंह पुत्र कुंवर विनय सिंह निवासी परमापुर लालगंज, कैलाश सिंह पुत्र श्रीराम निवासी परमापुर, रामधनी पुत्र सालिक राम निवासी परमापुर तथा सुखीराम बिंद पुत्र शिवदास बिंद निवासी बहुती लालगंज शामिल हैं।