जमालपुर। क्षेत्र के ब्लाक संसाधन केंद्र बहुआर के भवन का छत जजर्र हो गया है, जिससे बरसात के दिन में भवन में कर्मचारी व अधिकारी का बैठना मुश्किल हो गया है। इससे कर्मचारी में आक्रोश व्याप्त है । जमालपुर क्षेत्र ब्लाक संसाधन केंद्र बहुआर भवन का छत जर्जर होने के कारण पुरा भवन से पानी टपक रहा है, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस समय लगातार बारिश होने के कारण भवन में फाईल व कम्प्यूटर आदि आये दिन खराबी आ जा रही है जिसके वजह से विभाग को समय से रिपोर्ट भी नहीं पहुंच पाती है। भवन की मरम्मत के लिए कई बार जिले पर सूचना दिया गया है किन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई न कोई जनप्रतिनिधि मरम्मत के लिए धनराशि दिया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भवन के निर्माण के दौरान छत की ढलाई मे मानक की कमी है इस भवन के छत के मरम्मत में लाखो रुपये लगेंगे जिसकी सूचना अधिकारी को दी गई है।