नरायनपुर। पटेल त्रिमुहानी नरायनपुर में भूस्वामी संघर्ष समिति की ओर से चल रहा किसानों का धरना सातवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। किसानों ने राष्ट्रीय राज मार्ग सात पर फोर लेन मार्ग निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण के बदले किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान राजस्व विभाग के मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज पटेल व जनहित सेना चुनार के संयोजक राजकुमार पटेल भी धरना के समर्थन दिया। रामराज सिंह ने कहा कि संगठित किसानों व भूस्वामियों के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर अधिकारियों नें किसानो को धोखा देने का कार्य किया है। यही अधिकारी भूस्वामियों के पुराने मकान को नया बताकर लूट की योजना बनाने में लगे हुए हैं। कहा कि अस्सी प्रतिशत किसान अड़ जाएं तो सरकार को आठ गुना मुआवजा देना पड़ेगा। कहा कि निर्देश भूमि अधिग्रहण बिल में साफ लिखा है सरकार चाहती है कि मात्र तीस प्रतिशत किसान मुआवजा लेकर फंस जाय तो आगे किसानो की मजबूरी हो जायेगी।7कहा कि ये सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का आश्वासन दिया था लेकिन चार वर्ष के बाद भी उस रिपोर्ट को लागू नहीं कर पाई। जनहित सेना के संयोजक राजकुमार पटेल ने कहा कि नरायनपुर शक्तिनगर मार्ग चौड़ीकरण के समय राज्य सरकार ने सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया था। ऐसा लगता है कि हाइवे व राजस्व बिभाग के अधिकारियो नें भूस्वामियों व किसानो से धन उगाही कराने के लिए मुआवजा के नोटिस में मनमाना रेट लगा दिया। उन्होने चेतावनी दिया कि सरकार और अधिकारी किसी धोखे में न रहे किसान सर्किल रेट से नीचे मुआवजा किसी हाल में भी स्वीकार नहीं करेगे। अधिकारी कैम्प लगाकर समस्या का निस्तारण करें व भूमि दर किस आधार पर बनाया गया है उसको बताएं। धरना का नेतृत्व कर रहे माता प्रसाद पटेल नें किसान नेताओ के समर्थन पर आभार ब्यक्त करते हुए जल्द ही धरना को आन्दोलन का रूप देने के लिए 18 जुलाई से करने की घोषणा किया। उक्त अवसर पर सच्चिदानन्द ओझा , कल्लू खान ,हनीफ खान ,देवशंकर यादव ,रामप्रसाद सिह ,प्रधान अशोक सिह ,रामअनुज सिह, श्रवण सिह ,जवाहिर यादव ,रामजी यादव , संजय सिह ,सीए अरूण सिह ,अनीस अहमद आदि तमाम लोग धरना मे बैठे रहे।