फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान पडरा पहुंचे उप सचिव धीरेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उप सचिव खाद्य, सार्वजनिक वितरण मंत्रालय व सार्वजनिक वितरण विभाग धीरेंद्र कुमार और अनुसचिव डीपी सिंह ने सोमवार को विकास खंड सिटी के हनुमान पड़रा गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उप सचिव ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित 116 गांवों में सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। जनता को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, एलईडी वितरण, प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जन धन योजना, राशन कार्ड, मिशन इंद्र धनुष के तहत टीकाकरण योजना की जानकारी दी। कहा कि अभियान का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करना एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों तक पहुंच बढ़ाना, क्रियान्वित कार्यक्रमों पर आम जन की प्रतिक्रिया लेना, नए प्रयासों को सम्मिलित करने, कृषकों के आय दुगनी करने पर बल दिया। कहा कि ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। ब्लॉक में चयनित गांव में सड़क, बिजली, विद्युत कनेक्शन, पेयजल, शौचालय, पेंशन, बेसिक शिक्षा के तहत सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराया जाएगा। इस दौरान पीडी हरिचरण सिंह, प्रभारी डीसएओ पारस पाल, बीडीओ सुनील तिवारी, एनआरएलएल दशरथ कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें