फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनवाने में लापरवाही बरत रहे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड पहाड़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालयों के निर्माण में प्रधान द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। पडरी गांव में 380 शौचालयों के सापेक्ष महज 120 शौचालय बनवाया जा रहा है। शौचालय बनवाने में लापरवाही बरतने और मानकों का खुला उल्लंघन करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी द्वारा नोटिस जारी किया गया, जिसका कोई जवाब नही दिया गया। डीपीआरओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए त्रिस्तरीय टीम बनाकर कार्यो की जांच कराई जा रही है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
स्वच्छताग्रहियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरु
मड़िहान। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पटेहरा ब्लॉक सभागार में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने स्वच्छताग्रहियों को प्रारंभिक शौचालय और स्वच्छता मिशन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छताग्रही लोगों को घरों में शौचालय बनवाने और उसके उपयोग के लिए प्रेरित करें। इस दौरान राजकुमार शर्मा, कीर्ति दूबे, मोनिश, राजेंद वाल्मिकी, रेखा मौर्या, चंदन वर्मा ने स्वच्छताग्रहियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें