फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएम सेंटर के छत प्लास्टर टूट कर गिरा, आशा व आंगनबाड़ी घायल

विज्ञापन
घायल आशा कार्यकर्ता
विज्ञापन
पडरी। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री के उपकेंद्र सिंधोरा में मंगलार को एनएम, आशा और आंगनबाड़ी की संयुक्त बैठक के दौरान मकान के छत का प्लास्टर टूटकर गिर पड़ा। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। घटना के दौरान कमरे में बैठी एक आशा और एक आंगनबाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को पीएचसी पड़री में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीएचसी पड़री के उपकेन्द्र सिंधोरा में एनएम, आशा व आंगनबाड़ी की ट्रिपल ए की संयुक्त मासिक बैठक मंगलवार को चल रहा थी। उसी दौरान कई दशक पूर्व बने व पूर्ण रूप से जर्जर हो चुके एनएम सेंटर के छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर पड़ा। इससे कमरे में बैठी आशा मधु देवी 40 वर्ष का सर फट गया और चोटिल हो गई। आगनबाड़ी इंद्रावती 42 वर्ष को भी कुछ चोटे आई। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पडरी पर कराया गया। उक्त जर्जर हो चुके एनएम सेंटर भवन के मरम्मत के लिए एनएम मालती देवी ने पड़री प्रभारी चिकित्साधिकारी के माध्यम से कई बार लिखित रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। फिर भी उसका मरंमत न होने से कार्य करने वाली एनएम, आशा, आंगनबाड़ी मजबूरन जर्जर सेंटर से प्रसव व टीकाकरण का कार्य कर रही है। एनएम सेंटर की एनएम मालती देवी ने कहां की अगर विभागीय अधिकारी व जिलाधिकारी द्वारा अगर इसका मरम्मत नहीं करवाया गया तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें