कछवां। मझवां ब्लाक में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना की खराब प्रगति पर पांच ग्राम पंचायतों के खाते के संचालन पर खंड विकास अधिकारी ने रोक लगा दी है। साथ ही सभी निर्माणाधीन आवासों को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं अन्य सभी ग्राम प्रधान व सचिवों को नोटिस जारी कर 28 फरवरी तक कि सभी ग्राम पंचायतों के आवास पूर्ण करने की चेतावनी दी।
शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना धरातल पर साकार करने में लापरवाही बरतने वाले सचिवों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। बजट अवमुक्त किए जाने के बाद भी आवासों का निर्माण पूरा नहीं कराए जाने के मामले में लापरवाही बरतने पर ग्राम सचिवों व प्रधानों को वीडियो नीरज दुबे ने नोटिस जारी किया है। वहीं शुक्रवार की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने के चलते एक ग्राम सचिव को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रधानमंत्री आवास योजना को समय से पूरा कराने को लेकर शासन व जिला प्रशासन ने कमर कसी है। विकास खंड मझवां के गोतवा, लर्वक, दीयाव, गडौली, कल्याणपुर गांव में लापरवाही के मामले में ग्राम सचिवों को आरोप पत्र जारी किया गया है। खंड विकास अधिकारी मझवां नीरज दुबे ने बताया कि ग्राम सचिवों ने पीएम आवास के लाभार्थियों को तीसरी किस्त नहीं दिलाई है। इसके अलावा निर्माण की प्रगति भी बेहद खराब है। कहा कि आवास में लारपवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।