फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव बारात निकाली

विज्ञापन
बसहीपुर में निकली शिव बारात
विज्ञापन
मिर्जापुर। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को बड़ी माता मंदिर सुरक्षा समिति की ओर से शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। इसमें विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल थी। इससे पूर्व सभी देवी देवताओं की आरती उतारी गई। शिव बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नारघाट स्थित काली मंदिर के पास पहुंचा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, कैलाश नारायण मालवीय, रोहित पांडेय, विकास यादव, दिवाकर सिंह, सत्यनारायण दूबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीखड़: खानपुर सोनवर्षा गांव से शिव बारात गाजे-बाजे के साथ मवैया स्थित मवैया देवी धाम में पहुंची। बारात की अगुवाई खानपुर गांव के ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र दुबे ने की। धाम में शिव व पार्वती का विधि विधान से शादी रचाई गई। ग्राम प्रधान रूपेश सिंह ने बारातियों को जलपान कराया। इस दौरान वासुदेव सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रूपेश पांडे, दिनेश चौबे, संतोष कुमार सिंह, जनार्दन उपाध्याय, राजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। वहीं रामगढ़ गांव में शिव मंदिर पर दर्शनार्थियों ने शंकर भगवान का विधि विधान से पूजा अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें