फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बंद मिले तीन स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को विकास खंड छानबे के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरोई कटरा, महोखर और गोनौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय बंद मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कुछ विद्यालयों में कुछ शिक्षक और शिक्षा मित्र नदारत मिले। इसके अलावा बच्चों की उपस्थिति कम मिली।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी को निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय सरोई कटरा, प्राथमिक विद्यालय महोखर, प्राथमिक विद्यालय गोनौरा बंद मिले। बीएसए ने इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही तीनों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश लेखाधिकारी को दिया है। प्राथमिक विद्यालय बिहसड़ा में शिक्षामित्र रामेश्वरनाथ ओझा ने उपस्थिति पंजिका पर अगले दिन का भी हस्ताक्षर बनाया था। निरीक्षण के दौरान कक्षा संचालन नहीं हो रहा था। प्राथमिक विद्यालय चडेरू चौकठा में 89 में से 15 बच्चे मौजूद मिले। वहीं प्राथमिक विद्यालय हनुमानपुर में राकेश कुमार सिंह और फिरदौस बानो नदारद मिले। विद्यालय में नामांकित 121 में से महज 21 बच्चे उपस्थित मिले। वहीं साधना सिंह और राकेश सिंह की डायरी अपूर्ण मिली। बीएसए ने कहा कि शिक्षक स्कूलों में नियमित रूप से पहुंच कर पठन पाठन करें। बिना सूचना के स्कूल से लापता रहने वाले शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें