फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस के उत्पीड़न से तंग आए आटो चालक उतरे सड़क पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस उत्पीड़न के विरोध में आटो एवं ई रिक्शा चालकों ने शुक्रवार को हड़ताल पर रहते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि पुलिस के निर्देशानुसार चलने के बाद यातायात पुलिस आए दिन उनको प्रताड़ित कर रहे हैं ताकि उन्हें सुविधा शुल्क दिया जाए। नाराज चालकों ने यातायात प्रभारी समेत वहां तैनात पुलिस कर्मियों को हटाने की मांग की। कहा कि ऐसा नहीं किया गया तो वह लोग चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

आटो रिक्शा यूनियन के लोगों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा रूट का डाइवर्जन किया गया है। जिसके बारे में बताने पर समस्त आटो चालक निर्धारित रूट पर चल रहे हैं। इसके अलावा गत दिनों पुलिस एवं जिला प्रशासन के बीच हुई वार्ता के आधार पर चालक अपने अपने वाहन चला रहे हैं। फिर भी गुरूवार को यातायात प्रभारी ने पुलिस लाइन के पास चालक दिलावर निवासी रमईपट्टी की पिटाई कर दी। जिससे उसके आंखों के नीचे काफी चोटें आई हैं। यहीं नहीं आए दिन यायायात पुलिस चालकों को परेशान करती रहती है। बताया कि आटो चालक संबंधित थाने, यातायात समेत अन्य पुलिसकर्मियों हर महीने सुविधा शुल्क देती रहती है। फिर भी चालकों को परेशान किया जाता है। जिसके उत्पीड़न से तंग आकर आटो चालक शनिवार से भूख हड़ताल पर रहंगे। कहा कि यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक यातायात प्रभारी को हटाया नहीं जाता है। इस दौरान महेंद्र कुमार, रामलखन, रूपेश कुुमार, उमेश दूबे, इरशाद, महेंद्र नाथ, राजन अग्रहरी, राकेश कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें