फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से बड़ा कोई दान नही: सुनीता त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। मुसफ्फर गंज स्थित केबी कॉलेज में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टर वैन का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है।
विज्ञापन

कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन जानें बचाई जा सकती हैं। रक्तदान करने से शरीर में उर्जा बनी रहती है। रक्तदान शिविर में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने 17 यूनिट रक्तदान किया। इसमें आकाश प्रजापति, राहुल कन्नौजिया, शुभम शर्मा, अखिलेश कुमार, रजत गौड़, राहुल भारती, शनि कुमार, शशांक शेखर, राजश्री मैतीन, आस्था द्विवेदी, सफक साहिन, साक्षी शुक्ला, सलोनी श्रीवास्तव, अनुराधा द्विवेदी, अर्चीता यादव एवं प्रीती आदि छात्र छात्राओं ने रक्तदान किया। शिविर के संयोजक डा. एसएन सिंह ने बताया कि एक स्वस्थ्य व्यक्ति वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकता है। प्राचार्य ने रक्तदान करने वाले छात्र छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डा. गौरी शंकर द्विवेदी, डा. राजशेखर शुक्ल, डा. मकरंद जायसवाल, शरद चंद्र उपाध्याय, रत्नेश चंद्र वर्मा, रामानुज सिंह, गोविंद लाल सिंह, किशोरी लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें