फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वीआईपी नंबर के लिए 1500 लाेगों ने 84 लाख खर्च किए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को सिर्फ महंगी गाड़ियां खरीदने का ही नहीं गाड़ी पर वीआईपी नंबर लगाने का भी शाैक है। जितनी महंगी गाड़ी है उसका नंबर भी उतना महंगा है।
विज्ञापन

जिले में एक साल में 1500 लाेगों नें वीआईपी नंबर लेने के लिए 84 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसमें 14 वाहन स्वामी ऐसे हैं जो एक लाख रुपये चुकाकर वीआईपी नंबर हासिल किए हैं।
बाहुबली, उद्योगपति, नेता हो या अन्य रसृखदार इनकी वाहनो के काफिले में शामिल नंबर से भी इनकी पहचान होती है। लोग एक ही अंक वाले वाहन नंबर का उपयोग करते है। पूरे काफिले में एक ही नंबर का वाहन होता है। गाड़ियों पर वीआईपी नंबर लगाकर चलने में लोग अपना रूतबा समझते है।
विज्ञापन

उदयवीर सिंह, आरटीओ प्रशासन ने बताया कि वीआईपी नंबर इतनी आसानी से नहीं मिलता है। वीआईपी नंबर को बुक कराने के लिए परिवहन विभाग में आवेदन करना होता है। इसके लिए फीस तय होती है। जैसा नंबर होता है। वैसी फीस निर्धारित रहती है।
अतिआकर्षक नंबर पाने पर कार के लिए एक लाख तो बाइक के लिए 20 हजार रुपये चुकाने पड़ते हैं। जिस नंबर पर कार के लिए 50 हजार फीस है, उस पर बाइक के लिए 10 हजार चुकता करना होता है। जिले में 2025 में 1500 लोगों ने वीआईपी नंबर के लिए 84 लाख रुपये खर्च किए।
विज्ञापन

इसमें 14 लोगाें ने वीआईपी नंबर के लिए एक लाख रुपये खर्च किए। 50 हजार देकर वीआईपी नंबर लेने वाले 13 लोग है। इसके अलावा 25 हजार, 20 हजार, 15 और 10 हजार खर्च कर कर नंबर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें