मिर्जापुर। अपराध व अपराधियों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में पड़री पुलिस ने मोहनपुर पहाड़ी से रविवार को 15 हजार के इनामी अपराधी लाल बहादुर पुत्र भुलई निवासी देवापुर पटखौली को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के देवापुर पटखौली गांव में 14 फरवरी 2020 को प्रेम प्रपंच में राजन ने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना पड़री पर मृतक के पिता पप्पू की तहरीर पर लालबहादुर पुत्र भाईलाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 हजार का इनाम घोषित किया गया। गिरफ्तारी के लिए पड़री पुलिस लगी रही। रविवार की सुबह उप निरीक्षक हवलदार पाल ने सूचना पर आरोपी लालबहादुर पुत्र भुलई मोहनपुर पहाड़ी से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल संजय सिंह, राजकुमार यादव, वेद प्रकाश आदि रहे।