नरायनपुर। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के सिकिया बाईपास त्रिमुहानी के पास आए गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसके विरोध में जनहित सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। धरने के के तीसरे दिन भारतीय किसान यूनियन (भानू) और भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर ने भी समर्थन किया।
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष अली जमीर खान ने कहा कि धरने के तीसरे दिन भी जिला प्रशासन सोया हुआ है। जिले के आला अधिकारियों की नींद कब खुलती है। अंधे मोड़ के समाप्त होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के अध्यक्ष चन्द्रभान तिवारी ने कहा कि सिकिया बाईपास त्रिमुहानी को अंधा मोड़ बना कर इसे किलर प्वाइंट बनाने का काम किया गया है। अब तक आधे दर्जन लोगों की मौत और सैकड़ों गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो। अध्यक्षता श्रीराम बियार तथा संचालन महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। धरने पर जनहित सेना के संयोजक राजकुमार पटेल, धर्मदेव उपाध्याय, शमशेर बहादुर सिंह, डा. ओपी सिंह, रतन लाल चौरसिया, डा. राजेश कुमार सिंह, राजेश यादव, कृष्ण मुरारी सिंह, मोहम्मद जैकी, उदय प्रताप मौर्य आदि मौजूद रहे।