मिर्जापुर। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में चैत्र नवरात्र के पहले दिन शनिवार को संगमोहल स्थित हनुमान मंदिर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मूर्ति की स्थापना की गई। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं 13माला विजय महामंत्र श्रीराम जय राम के साथ पूजन व अर्चन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक रविशंकर साहू ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन भगवान श्रीराम के मूर्ति के स्थापना के साथ अष्टमी तक अनवरत प्रभु श्रीराम के मूर्ति की पूजा व अर्चन के साथ प्रसाद वितरण किए जाएंगे। इस अवसर पर शोभायात्रा समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी मनोज दमकल, पंकज टंडन, मयंक गुप्ता, कुलदीप, अजय दुबे, गोपाल केशरवानी, अतुल सिन्हा, अवधेश अग्रहरी, अमित श्रीनेत आदि मौजूद रहे।