बाबा हरदेव सिंह की जयंती पर श्रमदान
संत निरंकार मंडल के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया, झाड़ू लगाई
फोटो- 18
हलिया/कछवां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पर शनिवार को धन निरंकार मंडल सेवा दल के सदस्यों ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। इस दौरान सदस्यों ने स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
सेवा दल के सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सेवादल के सदस्यों के साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक जायसवाल, विजय शंकर, शंभू लाल, बृजेश कुमार, बाबूलाल, दयाशंकर, राजकुमार, विमला देवी, बुद्धि प्रकाश, आशीष, सुशीला ,मंगला, श्यामलाल, दरबारी लाल रमाशंकर, गोमती प्रसाद, परम देवी, मंजू ,नीलम, देवी सीता देवी, जमुना प्रसाद, अवधेश कुमार मौर्या ने सफाई अभियान में भाग लिया।
इसी तरह कछवां नगर पंचायत के सीएचसी पर सेवादल के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। साथ ही बाबा हरदेव सिंह के इस संदेश को देकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर संतनिरंकारी मंडल कछवां ब्रांच से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। चेयरमैन पनधारी कुमार यादव ने प्रदूषण और गंदगी से होने वाली कई तरह की बीमारियों के बारे में लोगों को जागरुक किया। इस दौरान भृगु जी निरंकारी, संयोजक छेदीलाल, जगरनाथ, शिक्षक रामसरन, लालचंद, सुनील, व दीनानाथ आदि मौजूद रहे।