जमालपुर। चुनार विधायक अनुराग सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के केशवपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर विधायक निधि से 14 लाख रुपये की लागत से बने बाउंड्री वॉल का फीता काटकर कर लोकार्पण किया। विद्यालय में बाउंड्रीवॉल के साथ ही साथ परिसर में कोटा स्टोन भी लगाया गया है।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है। क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने ने कहा कि चुनाव के दौरान जब मैं आया तो था तो विद्यालय परिसर में पानी भरा हुआ था। गामीणो की मांग और किया गया वायदा पुरा किया गया। इससे पूर्व चुनार विधायक खेमई बरी गांव में जोगवा- बुधवार माइनर पर कुलावा नंबर 23 पर नौ लाख अठहत्तर हजार रुपये की लागत से विधायक निधि से बने पक्के नाली निर्माण और खेमई बरी गांव में ही जोगवा-बुधवार माइनर सड़क से डॉ शिवपूजन के घर तक दो लाख सत्तावन हजार रुपये से निर्मित खड़ंजा निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान आलोक कुमार सिंह, मन्ना सिंह, मालती बियार, गामा बियार, राममनोहर सिंह, दिनेश सिंह, रामजनम कुशवाहा, तिलोकी पटेल, जंगबहादुर, सुदामा पटेल, संतरा बियार, स्नेहलता सिंह व खुशबू सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मोती पटेल ने किया।