फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में लगेगा नि:शुल्क हेल्थ मेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रोटरी क्लब मिर्जापुर डायमंड की बैठक सोमवार को गणेशगंज स्थित एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यों ने विगत छह माह के कार्यक्रमों व आय-व्यय की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता रो. इंदू गुप्ता ने किया। बैठक के दौरान सत्र 2021-22 के अध्यक्ष व सचिव पद का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी रो. पंकज खत्री ने बताया कि वर्तमान सचिव केके पांडेय का अध्यक्ष व रो. आशुतोष सोनी को सचिव बनाया गया। क्लब की ओर से आगामी फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में नि:शुल्क हेल्थ मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में गैलेक्सी हास्पिटल वाराणसी के चिकित्सक डॉ. वीडी तिवारी व उनकी टीम मरीजों को नि:शुल्क परामर्श देगी। इस दौरान अब्दुल्लाह खान, अरुण टंडन, एचएस श्रीवास्तव, एसके श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, आनंद केशरी, अंशु खत्री, अशोक कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें