मिर्जापुर। ट्रेड यूनियन को-आर्डिनेशन सेंटर की बैठक इमामबाड़ा स्थित रीठी शहीद बाबा मजार के पास आयोजित की गई। रविवार को हुए बैठक में पदाधिकारियों ने बीड़ी श्रमिकों व मजदूरो को यूनिट के हिसाब से राशन न दिए जाने पर रोष जताया।
जिलाध्यक्ष समुसुद्दीन मंसूरी ने कहा कि गरीब व मजदूरो के हक का गल्ला संबंधित कोटेदारो द्वारा मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बार बार शिकायतों के बावजूद जिलापूर्ति विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। कहा यदि समय रहते विभाग ने ध्यान न दिया तो जिलापूर्ति विभाग कार्यालय के सामने धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में बीड़ी श्रमिको का ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे शोषण पर भी चिंता जताई गई। बैठक में राजन जायसवाल, चांद बाबा, कदनलाल चक्रवाल, श्यामबाबू, गुड्डी, शकीला बेगम, नजमीन, बदरुन, फातमा बेगम, असगरी बेगम, जुबैदा, चांदतारा, नूरजहां, राबिया, साबिरा, जोहरा आदि मौजूद रहे।