फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान का पैसा खाते में नहीं भेजे जाने से कृषक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्रीय सहकारी समिति अदलहाट पर धान क्रय होने के 10 माह बाद 35 किसानों का 31.81 लाख रुपया का भुगतान नहीं होने से किसानों मे आक्रोश व्याप्त है। जबकि एक नवंबर से खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 की धान की खरीद प्रारंभ हो जाएगी। किसान क्रय केंद्र का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है, जिसके चलते किसानों का विश्वास धान केंद्र से उठ रहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि खरीफ 2017-18 के दौरान जनवरी 2018 में 35 किसानों ने क्रय केंद्र अदलहाट पर धान बेचा था। पीसीएफ द्वारा धान का पैसा खाते में न भेजे जाने से किसान समिति का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। डीएम के निर्देश पर किसानों के रकबा तथा धान के उपज का सत्यापन तहसीलदार चुनार ने लेखपाल के जरिए कराकर रिपोर्ट दे दिया है, बावजूद इसके किसानों का भुगतान न मिलने से किसान परेशान है। धान क्रय केंद्र प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर किसानों का सत्यापन कराया गया। पीसीएफ द्वारा किसानों से सौ रुपये के स्टांप पर बयान हल्फी मांगी जा रही है, उसे देने के बाद पीसीएफ सीधे किसानों के खाते में पैसा भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें