फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी में एक करोड़ का बजट प्रस्ताव हुआ पास

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। क्षेत्र पंचायत पहाड़ी की बैठक प्रमुख पुष्पलता पंडा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में खंड विकास अधिकारी उषा पाल ने पूर्व बजट व कराए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान मनरेगा, राज्यवित्त से विकास कार्यों के लिए एक करोड़ के बजट प्रस्ताव पास हुआ। मौजूद बीडीसी सदस्यों ने पेयजल, आवास, बिजली, सिंचाई व शौचालय आदि की मांगें प्रमुखता से सदन में उठाई। जिले से कोई अधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद न रहने व ग्राम पंचायत के कार्य प्रणाली पर रोष जताया।
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा ग्राम पंचायत बीडीसी सदस्यों की उपेक्षा कर रहे हैं। गांव के विकास में प्रधान अपना मनमाना रवैया अपना रहे हैं। कहा अधिकांश ग्राम पंचायत में खुली बैठक तक नहीं की जाती है। सरकार की चलाई जा रही योजनाएं सिर्फ चहेतों तक ही सिमट कर रह गई हैं। सदस्यों ने शौचालय, पेंशन, आवास आवंटन में मनमानी का आरोप लगाया। बीडीसी सदस्य अमित कुमार ओझा ने बाजार में दूर दराज से पुरुष व महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था न होने पर विरोध प्रकट किया। बीडीसी सदस्य राजू तिवारी ने पकरीकापूरा गांव में एक भी शौचालय ग्राम प्रधान द्वारा न दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए भेदभाव का आरोप लगाया। बैठक में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक स्वर से सफाई कर्मियों के गांवों में काम न करने का रोना रोया। बीडीसी सदस्य चेंदुली राजाराम सिंह ने बताया ग्राम प्रधानों द्वारा अपने ही निजी खेत में सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल लगवाकर उसे बाउंड्री अंदर कर लिया गया है। बीडीसी सदस्यो ने क्षेत्र में बिजली की अंधाधुंध कटौती व नहरों की साफ सफाई न होने के कारण टेल तक पानी न पहुंचने के मामले को प्रमुखता से उठाया। बैठक में रामदेव सरोज, कन्हैया यादव, गायत्री तिवारी, कल्लू, जगदीश, अमित ओझा, नखड़ू यादव, मंगला रॉय, सूर्यबली पाल, अक्षैवर मौर्या, बीरेंद्र पांडेय, सुरेश पांडेय, भरत लाल यादव, संजय पाण्डेय, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन राकेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें