फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बस्ती में पहुंच मझवां विधायक ने लगाई झाड़ूं

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने सोमवार को पहाड़ी विकास खंड के तोसवां दलित बस्ती पहुंचकर सोमवार को झाड़ू लगा ग्रामीणों को स्वच्छता संदेश दिया। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीणों ने विधायक के इस अभियान में साथ दिया।
विज्ञापन

सफाई अभियान बाद पंचायत भवन पर ग्रामीणो को संबोधित करती मझवां विधायक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मागांधी के स्वच्छ भारत अभियान का सपना प्रधानमंत्री साकार कर रहे हैं। कहा कि जन समुदाय की सहभागिता से कार्य को पूरा किया जा रहा है। निगरानी समिति की महिलाओं को विधायक ने सम्मानित किया। पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यो की उन्होंने सराहना करते हुए अन्य प्रधानों को इसी प्रकार कार्य कराए जाने की नसीहत दी। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी राकेश तिवारी ने किया। इस मौके ग्राम प्रधान कमलेश दुबे, त्रेलोक नाथ दुबे समेत भारी संख्या में ग्रामीण व ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें