फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून अपने हाथो में लेने वाले बख्से नहीं जाएगें

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के कोलहा गांव मे शुक्रवार को दोपहर एडिशनल एसपी नक्सल अजय कुमार सिंह ने दलित बस्ती में बैठक कर ग्रामीणों का न सिर्फ हाल चाल लिया बल्कि उनकी फरियाद सुनी।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए होता है। कहा कि कानून किसी को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि कोलहा के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है कहा कि मामले में पुलिस पूरी तरह से निष्पक्षता से काम करेगी। उन्होंने दलितो से कहा कि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो। एडिशन एसपी ने कहा कि मामले को लेकर अधिकारियों में वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो ऐसे लोगों के साथ पुलिस विभाग सख्ती के साथ निपटेगी। इस मौके पर थाना प्रभारी हलिया प्रवीण कुमार सिंह, एसएसआई नरेन्द्र कुमार सिंह समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें