फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से दो महिलाए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थान पर वाहन के धक्के से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें स्थानीय लोग स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां चिकित्सक हालत गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लगभग 10.30 बजे थाना क्षेत्र के भेडी निवासिनी पुष्पलता देवी (37) पत्नी मस्तराम वाहन पकड़कर राजगढ़ जाने के लिए सड़क पार कर रही थी कि इसी बीच राजगढ़ की ओर से तेजगति से आ रही आटो ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई जबकि दूसरी महिला चिंता देवी (39)पत्नी मुरारी निवासिनी चमरहवा पांडेयपुर वाराणसी दुर्गा जी राजगढ़ मार्ग पर आश्रम जाने के दौरान किसी वाहन के धक्के से घायल हो गयी थी। दोनों महिलाओं को स्थानीय लोग व 100 नंबर की पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ ले गयी जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों महिलाओं को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें