फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलवन व कोटा घाट पुल का कर सकते शिलान्यास मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलवन व कोटा घाट पुल का मोदी कर सकते हैं शिलान्यास
विज्ञापन

पहाड़ी ब्लॉक के बेलवन नदी और हलिया के कोटा घाट पर बनने वाले पक्का पुल का शिलान्यास 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। चुनार पुल का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री के 15 जुलाई को चुनार आने का संभावित कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के लिए जल्द ही एसपीजी आ सकती है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है और तैयारियों में जुट गया है। पुलिस उपाधीक्षक चुनार सुधीर कुमार सभास्थल परेड ग्राउंड का मानचित्र तैयार कराने के साथ ही आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों की संख्या, नाम व मोबाइल नंबर एकत्रित करा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा आठ जुलाई को करेंगी। वे कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और चुनार पुल का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी रोड मैप तैयार करा रहे हैं। इसके तहत यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए शहरी क्षेत्र और चुनार क्षेत्र में हल्के एवं भारी वाहनों के प्रवेश पर 15 जुलाई को प्रतिबंध लग सकता है। साथ ही यातायात संचालन के लिए रूट डायवर्जन भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें