फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का पुल का उद्घाटन करने के बाद जनसभा करेंगे पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। गंगा पर बने पक्का पुल का 15 जुलाई को लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐबकपुर मोहाना स्थित परेड ग्राउंड में में जनसभा भी करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

जिले के आला अधिकारियों ने शुक्रवार को पक्का पुल को समय से पूर्ण करने का निर्देश सेतु निगम के अधिकारियों को दिया। सभा स्थल का चयन और पक्का पुल को कार्यक्रम से पहले तैयार के निर्देश को लेकर पुल के जल्द ही तैयार होने की उम्मीद है। बालूघाट से मेडिया घाट पर पक्का पुल का शिलान्यास 13 फरवरी 2007 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था। 923.68 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौडे इस पुल की लागत उस समय 3945.11 लाख थी लेकिन कार्य में विलंब होने के कारण इस पुल के निर्माण की लागत बढ़कर 6029.51 लाख हो गईै। शिलान्यास के समय ही इस पुल का नामकरण क्षेत्र के प्रथम विधायक राजनारायण सिंह के नाम पर करने की घोषणा की गई थी। हालांकि नगर की तमाम सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर पुल का नाम योगी बाबा भर्तृहरि नाथ सेतु रखने की मांग जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल से की है। अब देखना यह है कि पक्का पुल का नामकरण राजनारायण सेतु ही रहता है या फिर क्षेत्रीय लोगों की मांग पर पुल का नाम योगी बाबा भर्तृहरि नाथ सेतु रखा जाता है। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद पक्का पुल के निर्माण को अंतिम रूप देने का कार्य युद्ध स्तर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें