फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के मिनी ट्यूबवेल से पानी आपूर्ति ठप होने से बढ़ी समस्या

विज्ञापन
विंध्याचल मंदिर
विज्ञापन
विंध्याचल। भूजल स्तर खिसकने के कारण विंध्याचल मंदिर के मिनी ट्यूबवेल से जलापूर्ति ठप हो गई है। इसके चलते मां विंध्यवासिनी के शृंगार, पूजन के बर्तनों सहित मंदिर की धुलाई और सफाई का कार्य दस दिनों से प्रभावित हो रहा है। श्री विंध्य पंडा समाज ने इस समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया है लेकिन समस्या दूर नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

विंध्याचल के न्यू वीआईपी रोड पर स्थित विंध्याचल मंदिर के मिनी ट्यूबवेल का जलस्तर चैत्र नवरात्र के पूर्व से ही खिसकने लगा था। श्री विंध्य पंडा समाज ने इसकी जानकारी जिले के आला अधिकारियों को दी थी, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। भूजल स्तर खिसकने से पिछले दस दिनों से मिनी ट्यूबवेल से जलापूर्ति ठप होे के कारण मंदिर की धुलाई सहित मां के शृंगार, पूजन के बर्तनों की धुलाई में परेशानी हो रही है। पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक के यहां से पानी की आपूर्ति कराकर किसी तरह से मंदिर की धुलाई आदि कार्य कराए जा रहे हैं। विंध्याचल मंदिर तक पानी नहीं पहुंच पाने के कारण न तो मंदिर की धुलाई हो पा रही है और न ही पेयजल का प्रबंध हो पा रहा है। मां विंध्यवासिनी की चार पहर की आरती के पूर्व मंदिर की धुलाई की जाती है लेकिन दस दिनों से जलापूर्ति ठप होने से मंदिर की धुलाई प्रभावित हो रही है। श्री विंध्य पंडा समाज, विंध्याचल के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि मंदिर के मिनी ट्यूबवेल से जलापूर्ति ठप होने के बाद से मंदिर और पूजन के बर्तनों की धुलाई सहित मां के श्रृंगार का कार्य किसी तरह पानी का प्रबंध कराके कराया जा रहा है। चैत्र नवरात्र के पूर्व ही जलस्तर खिसकने से जल संकट पैदा होने की आशंका से अवगत कराया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस है। मिनी ट्यूबवेल की पाइप भी जर्जर हो चुकी है। इससे परेेेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें