फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निस्तारण की बजाए गंगा घाटों पर फेंक रहे कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन स्थिति सुधरने की जगह बिगड़ती ही जा रही है। नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते पक्काघाट समेत अन्य गंगा घाटों पर नगर से निकला कूड़ा फेंका जा रहा है। इतना ही नहीं कूड़े को जलाने से प्रदूषण फैल रहा है जिससे आसपास के लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी कूड़ा निस्तारण की अपेक्षित व्यवस्था नहीं की जा सकी है। केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के साथ ही स्वच्छता पर बल दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन की ओर से कूड़ा निस्तारण की अपेक्षित व्यवस्था नहीं की जा सकी है। नगर की सफाई से निकलने वाले कूड़े को पक्का घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर फेंक कर उसे जलाया जा रहा है। कूड़े को जलाने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। नगर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए 2012 में लगभग छह करोड़ की लागत से सिटी ब्लॉक के बिकना इटवा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना लाई गई थी, जो उदासीनता के चलते शुरू नहीं हो सकी। करोड़ों खर्च कर खरीदी गई मशीनें जंग खा रही हैं। वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल भाजपा से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका के कर्मचारियों को गंगा के किनारे कूड़ा नही फेंकने का निर्देश दिया गया है। गंगा किनारे कूड़ा फेंकने और जलता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें