फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन और परिवहन विभाग मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार की ओर से ओवरलोडिंग ट्रकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बाद अब ट्रांसपोर्टर ट्रकों के डाले का आकार और गहराई बढ़वा कर ओवरलोडिंग शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्टरों ने मानक के विपरीत ट्रकों का डिजाइन तैयार कराया है। ट्रकों का डाला (बाडी) की गहराई दो से ढाई फीट तक बढ़वा दी है। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने पुलिस, खनन तथा परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चला कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग के लिए ट्रांसपोर्टरों ने खनन और परिवहन विभाग की मिलीभगत से दस चक्का, 12 चक्का और 14 चक्का ट्रकों के डाला की गहराई दो से ढाई फीट तक बढ़वा कर ओवर लोड बालू, बोल्डर और गिट्टी भेज रहे हैं। विभागीय अधिकारी उसे अंडरलोड समझ कर कुछ नहीं करते हैं, जबकि ट्रकों के डाला की गहराई 28 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए। वाहन मालिकों ने शासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को आंख में धूल झोंकते हुए ट्रकों के डाले गहराई के अलावा ऊंचाई बढ़वा दी है। इसकी भनक लगने पर अपर पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने ऐसे ट्रकों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
मिर्जापुर, रीवां, सोनभद्र से प्रतिदिन दस हजार से अधिक ट्रक बालू, गिट्टी एवं बोल्डर ओवरलोड माल लोड कर धड़ल्ले से जाते हैं। जिसकी जानकारी होने पर के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। खानापूर्ति के लिए कुछ वाहनों को पकड़ कर ओवरलोड में चालान कर दिया जा रहा है। विभागीय लोगों से मिलीभगत कर ओवरलोडिंग ट्रक बेधड़क चल रहे हैं।
विज्ञापन

अहरौरा क्षेत्र की सड़कों पर सोनभद्र से ओवरलोड गिट्टी, बालू, बोल्डर लेकर प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार ट्रक गुजरते हैं। वहीं चंदौली और मिर्जापुर की ओर से आने वाले ट्रकों की संख्या एक हजार के करीब है। खनन और परिवहन विभाग की मिलीभगत से ओवरलोड ट्रक बेरोकटोक गुजर रहे हैं। प्रतिदिन के हिसाब से दो से तीन हजार ओवरलोड ट्रकों के गुजरने से करोड़ों रुपये की राजस्व की चोरी की जा रही है।
खनन अधिकारी आरबी सिंह ने कहा कि डाला बढ़ा कर ओवरलोडिंग करने वाले ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ओवरलोड ट्रक संचालकों को बख्शा नहीं जाएगा। अभी तक 20 से अधिक ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें