ड्रमंडगंज। घाटी में मिर्जापुर से रीवां राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को पंद्रह घंटे से अधिक जाम रहा। सीमेंट लादकर रीवां से बनारस जा रही ट्रक घाटी में शनिवार रात्रि नौ बजे कमानी टूट जाने से बीच रास्ते में खड़ी हो गई, जिससे लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को ठीक कराने के बाद जाम खुलवाया।
ट्रक खराब होने से भैसौड़ बलाय पहाड़ से ड्रमंडगंज तक रात्रि से सुबह सात बजे तक जाम लगा रहा। इसमें दर्जनों प्राइवेट बसें, छोटी गाड़ियां व कच्चे माल वाहन फंसे रहे। भीषण ठंठ व कोहरे से जाम में फसे लोगों को हाल बेहाल हो गया। हलिया थानाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने सुबह सात बजे पहुंचकर गाड़ी को ठीक कराकर जाम को खुलवाया। इसके बाद रविवार को अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा टू लेन के मरंमत के शुभारंभ के बाद नागपुर से बनारस दवा लेकर जा रही ट्रक का गुल्ला टूट जाने के कारण पुन: भैसौड़ बलाय से दुर्जनीपुर तक पंद्रह किलोमीटर लंबा जाम लग गया।