मिर्जापुर। इलाहाबाद के कोरावं के गजनी में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बावजूद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल अपने निर्धारित कार्यक्रमों में जाना नहीं भूली। वह घटना के बाद संयुक्त सचिव पीएन सिंह के यहां उनकी मौत पर गहरा शोक प्रकट करने के बाद ड्रमंडगंज में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ करने पहुंची। इसके बाद मड़िहान में गत दिनों हुए सड़क हादसे में दौरान मृत हुए 12 लोगों के घर गढ़वा पहुंची। जहां हर संभव सहायत दिलाने के आश्वासन देते हुए दिल्ली के एम्स में अपना इलाज कराने के लिए लौट गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल इलाहाबाद जनपद के कोराव स्थित गजनी गांव के मोड़ पर आगे आगे चल रहे एक निजी वाहन के चालक की गलती के चलते चार वाहनों के बीच हुई भिड़ंत में रविवार की दोपहर पौने एक बजे घायल हो गई थी। घटना के बाद वह आधे घंटे तक शांत रही। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि यह सब कैसे हो गया। सिर में चोट लगने के बावजूद वह शांत रही। हिम्मत न हारते हुए संयुक्त सचिव पीएन सिंह के यहां शोक संवेदना प्रकट करने पहुंच गई। इसके बाद वहां से ड्रमंडगंज फिर मड़िहान में आयोजित कार्यक्रम शामिल होने के लिए पहुंची गई। उनके साथ छानबे विधायक व साथ चल रही स्कोट भी अपनी अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर दूसरी गाड़ी से निकले पड़े। देर शाम को केंद्रीय राज्यमंत्री दिल्ली के एम्स में इलाज कराने के लिए निकल गई।