फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक भागीदारी से ही दिव्यांग होंगे शक्तिशाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीखड़। मेड़िया स्थित खेल मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर किरण सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता का आयोजन किया गया। आजीविका परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला दिव्यांगजन अधिकारी दिव्या शुक्ला ने दीप जलाकर किया। दिव्यांग बच्चों ने मशाल जलाकर जीवन में रोशनी लाने का संकल्प लिया। कहा कि शैक्षिक भागीदारी से दिव्यांगजन शक्तिशाली हो सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक सशक्तीकरण हेतु दिव्यांगों के लिये रोजगार योजना, विवाह अनुदान योजना आवासीय विद्यालय एवं छात्रवृत्ति योजना के बारे बताया। अपने अनुभवों को साझा किया साथ ही जिंदगी को और बेहतर बनाने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने दिव्यांग बच्चों को नजदीक के विद्यालय में दाखिला करावे। जब तक शैक्षिक भागीदारी दिव्यांगो का नहीं होगा, तब तक हम लोग शक्तिशाली नही होगे। स्वरोजगार योजना से जुड़े उसमें शुद्धिकरण नही होता हैे, जो भी सहयोग चाहिए। हम आप सबके मदद के लिये तैयार है। खडं शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह ने बच्चों के लिये शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जीवन में सफल हेने के लिये शिक्षा को सफलता का मूल मंत्र बताया। रंजित कुमार सिंह ने परियोजना के उद्देश्य के बारे में बताया। इस अवसर पर दिव्यांग प्रतियोगियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह, निराशा सिंह, गायक अजय रोशन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम मेंसुरेंद्र, अमरेंदर, राम दयाल, कल्याणी वर्मा, श्रीनारायण सिंह, रंजित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें