मिर्जापुर। अपर पुलिस महानिदेशक आईजी जोन वाराणसी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी ने शनिवार को जनपद के असलहा की दूकानों की पड़ताल की गई। जांच टीम ने दूकान में मौजूद असलहों के स्टाक रजिस्टर, असलहों की चेकिंग तथा जमा किए गए बंदूकों की संख्या के बारे में जानकारी ली।
नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पुलिस महकमा भी सक्रिय हो गया। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की घटना न हो इसके देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक ने जनपद के असलहों की दूकानों को चेक कर वहां के स्टाक व अन्य संख्या को नोट करने की बात कही, ताकि किसी व्यक्ति को अवैध तरीके से असलहा नहीं मिल सके। ना ही कोई वहां से कारतूस ले सके। एडीजी के निर्देश पर शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिंह ने नगर के वासलीगंज, बथुुआ तथा रामबाग स्थित असलहा की दूकानों को चेक किया। आवास विकास कालोनी पहुंचे तो बताया गया कि यह दूकान पिछले कई महीनों से बंद चल रही है। चेकिंग के दौरान तीनों दूकानों पर असलहों की संख्या, कारतूस की संख्या, देखा। जमा कराए गए असलहों के बारे में पूछताछ किया। दूकानदारों को चेताया गया कि बगैर पूरी तरह से पुष्टि के किसी को कारतूस नहीं दिए जाए।