फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भी पदों पर चुनाव लड़ेगा जनहित मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जनहित मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक तुलसी चौक स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष लल्लूराम कसेरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान भावी नगर निकाय चुनाव पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि पालिका के अध्यक्ष पद सहित सभी वार्डों में चुनाव लड़ा जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मीनारायण कुशवाहा एवं गोविंद खत्री का नाम सामने आया। सभासद पद के लिए कदन चक्रवाल, राजन जायसवाल, डा. दिनेश चौधरी, हरिशंकर यादव, सग्गीराम भारती , संतोष भारती का नाम पटल पर रखा गया। संरक्षक लाल बहादुर मौर्य ने बताया कि वार्ड का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याश तथा नगर अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सबरी स्थित नगर कार्यालय तथा तुलसी चौक स्थित जिला कार्यालय पर लल्लूराम कसेरा और कदन चक्रवाल को प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। बैठक में शमशुद्दीन मंसूरी, हनुमान प्रसाद, राधेमोहन कसेरा, भोजराज त्रिपाठी, भोलानाथ साहू, अंजू देवी, निर्मला सिंह, श्याम बाबू अग्रहरी, शिवनाथ बिंद, अलबेले लाल सोनी आदि मौजूद रहे। संचालन रामराज मौर्य ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें