चुनार। दिल्ली- हावड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित चुनार जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच से सटे रेलवे लाइन पर सेंटिंग के दौरान शनिवार की भोर एक इलेक्ट्रिक इंजन पटरी से उतर गया। पटरी से इंजन के उतरने ही तत्काल चालक ने घटना की सूचना चुनार स्टेशन मास्टर समेत इलाहाबाद कंट्रोल रूम को दी। घंटों मशक्कत के बाद सुबह करीब आठ बजे इलाहाबाद से दुर्घटना राहत गाड़ी आने के बाद इंजन को पटरी पर चढ़ाया गया।
शुक्रवार को जंक्शन के यार्ड में खड़ी एक इलेक्ट्रिक इंजन को ड्राइवर एके सोनकर व असिस्टेंट ड्राइवर वरूण कुमार सेंटिंग करने के लिए यार्ड से निकाले और इंजन सेंटिंग करने लगे। ॉजंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच से सटे रेलवे लाइन पर सेंटिंग की जा रही थी कि अचानक इंजन पटरी से उतर गया। पटरी से इंजन उतरने की सूचना तत्काल ड्राइवर द्वारा स्टेशन अधीक्षक अजय श्रीवास्तव को दी। स्टेशन अधीक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इलाहाबाद से दुर्घटना राहत गाड़ी आयी और इंजन को पटरी पर चढ़ाने का प्रयास शुरू हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद सुबह 8 बजे के करीब इंजन को पटरी पर चढ़ाया जा सका।ॅ