फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने रविवार को जिला पंचायत सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की ब्लॉकवार समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान शौचालय निर्माण, एमआईएस फीडिंग और फोटो अपलोडिंग की धीमी गति पर काफी नाराजगी जताया। डीएम ने कहा कि स्वच्छता अभियान में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक समन्वयक एवं कंप्यूटर आपरेटर अपनी कार्य शैली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानों को पद से हटाने और सेक्रेटरी को एक दिन वेतन काटते हुए सर्विस ब्रेक करते हुए निलंबित करने की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक ब्लॉक में फोटो अपलोडिंग और एफआईएस फीडिंग में सबसे खराब स्थिति वाले प्रधानों और सेक्रेटरी को काफी फटकार लगाया। जिला पंचायतराज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी को निर्देेश दिया कि खराब प्रगति वाले प्रधान और सेक्रेटरी की सूची बना कर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में लगाए गए शिक्षक, अनुदेशक, प्रेरक, आशा, एएनएम, चौकीदार सहित अन्य कर्मचारी मार्निंग फालोअप के दौरान गायब मिलने पर निलंबित करने की चेतावनी दिया। साथ ही स्वच्छता अभियान में व्यवधान करने वाले और निगरानी समिति के सदस्यों के कार्यो में व्यवधान करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि ब्लॉकों में बन रहे शौचालय, एमआईएस फीडिंग और फोटो अपलोड की प्रगति की जानकारी सीधे मुझे दें। साथ जिन गांवों में शौचालयों की प्रगति काफी धीमी है, ऐसे गांवों की स्वयं जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट सीधे। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीओ पंचायत, डीसी सत्येंद्र कुमार, रतन शुक्ला, मनीष पांडेय, मोहसिन खां, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें