फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष गोयल बने श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरियाघाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर सभागार में श्रीरामलीला कमेटी की बैठक रविवार को हुई। जिसमें वर्ष 2017-18 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी व संरक्षक श्याम बिहारी खंडेलवाल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें संतोष गोयल को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

कमेटी के चुनाव के दौरान अक्षयबरनाथ केशरवानी को एक बार फिर महामंत्री और रविंद्र कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष गोयल ने कहा कि कमेटी की मंशानुरूप जनता के हित में कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कमेटी को ऊंचाईयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। पदाधिकारियों के सहयोग से विजयादशमी पर आयोजित मेले को भव्य रूप से कराया जाएगा। उन्होंने अध्यक्ष बनने पर आगंतुकों को बधाई दी। बैठक की अध्यक्षता शैलेंद्र अग्रहरि एवं संचालन सतीश सर्राफ ने किया। बैठक में मृदुल मेहरोत्रा, लक्ष्मण उमर, संजय सिंह गहरवार, रविशंकर साहू, मयंक गुप्ता, रमेश गौड़, गायत्री देवी, प्रवीण सर्राफ, राधेश्याम गुप्ता, हेमंत सर्राफ, विनय पांडेय, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें