फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो में लाए तेजी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। विकास भवन में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विकास कार्यों समीक्षा की गई। सीडीओ ने अफसरों से कहा कि स्वच्छता अभियान, पेंशनर्स के आधार फीडिंग और मनरेगा कार्यों में तेजी लाई जाए। स्वच्छता अभियान में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए पूरे जिले में ब्रदर नंबर वन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रक्षा बंधन पर्व पर अपने बहनों को शौचालय देने वाले भाईयों को पुरस्कृत किया जाएगा, इसका समुचित प्रचार प्रसार करें। मार्निंग फॉलोअप और ट्रिगरिंग की फोटो अपलोड करना सुनिश्चित करें। पीडी हरिचरण सिंह को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों के निर्माण और एफटीओ करने में तेजी लाएं। साथ ही मनरेगा में कराए जा रहे कार्यों की जीओ टैगिंग कराया जाए। मनरेगा के तहत हुए कार्यों के बाद नागरिक सूचना बोर्ड लगवाएं, जिसमें कार्य का नाम, स्थल और लागत सहित पूरा विवरण दर्ज रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे ग्रामीणों का नाम एक बार फिर दर्ज हो रहा है, प्रधानों द्वारा अधिक लोगों की सूची भेजी जा रही है, जिसका सत्यापन जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धारित काम पूरा होने के बाद लक्ष्य के सापेक्ष दूसरी किस्त की डिमांड करें। उपायुक्त स्वत: रोजगार संजय पांडेय को निर्देश दिया कि एनआरएलएम के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर बनाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को निर्देश दिया कि पेंशन लाभार्थियों के आधार फीडिंग में तेजी लाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें