मिर्जापुर। विकास खंड छानबे के कोलेपुर के प्रधान पद के लिए पुर्नमतगणना सोमवार को हुई। जिसमें पहले हारी प्रत्याशी पूनम सिंह एक वोट से जीत गई। जीत के बाद पूनम सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकास खंड छानबे के कोलेपुर में वर्तमान प्रधान इंद्रा देवी दो वोट से जीतीं थीं, जिसके विरोध में हारी प्रत्याशी पूनम सिंह ने अपने अधिवक्ता कृपाशंकर मिश्र के माध्यम से एसडीएम सदर न्यायालय में अपील दायर करके पुर्नमतगणना की मांग किया। जिसके बाद सोमवार को एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी की निगरानी में पुर्नमतगणना हुई। जिसमें वर्तमान प्रधान इंद्रा देवी को 253 तथा जीती प्रत्याशी पूनम सिंह को 254 वोट मिला। पुर्नमतगणना सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार विकास पांडेय आदि मौजूद रहे।